सहारनपुर, जनवरी 8 -- थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव दतौली मुगल में खेत की मेढ़ तोड़ने एवं गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है आरोपी पूर्व में भी ऐसा कर चुके है। थाना क्षेत्र के गांव दतौली मुगल निवासी इंतज़ार अली पुत्र जमील ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसका खेत गांव के ही परवेज,अरशद,जावेद, शावेज एवं शाजिद पुत्रगण मुकीम से लगता हुआ है। बताया कि आरोपियों ने उसकी खेत की मेढ़ को तोड़ दिया था जिस कारण मुझे खेत मे पानी देने में परेशानी उठानी पड़ रही हैं। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी पूर्व मर भी मेढ़ को तोड़ चुके है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...