सहारनपुर, जनवरी 4 -- छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र में मेढ़ दिखाने के बहाने खेत में बुलाकर फावडे से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है। बुड्ढाखेड़ा कदीम निवासी अंकित सैनी ने बताया कि गांव निवासी आरोपी हिमांशु कांबोज उसके घर आया और उसके पिता रूपचंद सैनी को खेत की मेढ़ दिखाने के लिए बोलकर गया। शुक्रवार दोपहर पीड़ित के पिता और ताऊ बिनारसी दास जब खेत पर पहुंचे तो गाली-गलौच कर फावडे से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.