बहराइच, दिसम्बर 29 -- बहराइच, संवाददाता। खेत में रविवार शाम खाद डालने गए किसान ने चार लोगों को खेत की मेढ़ काटते देख विरोध किया। जिस पर हमलावरों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घायल को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने इलाज कर डिस्चार्ज कर दिया। चार को नामजद कर केस दर्ज हो गया है। देहात कोतवाली के ककरा नेवादा गांव निवासी जुमे अली पुत्र नियामत रविवार शाम खेत में बोई गई गेंहू की फसल में खाद डालने गए। तो देखा कोयले, पुत्तु लाल, सैरूल व साकिर उसके खेत की मेढ़ फावड़े से काट अपने खेत में मिला रहे थे। विरोध किए जाने पर चारों हमलावरों ने उन्हे पटक कर बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। जानकारी पर दौड़े परिजन घायल को कोतवाली लाए।पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज भेजा। पीड़ित की तहरीर पर चार को नामजद कर एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंद...