शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- जनपद के किसानों के लिए खेती अब केवल फसलों तक सीमित नहीं रहेगी। खेतों की मेड़ों पर खड़े पेड़ भी अब अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़कर आय का नया स्रोत बनेंगे। वन विभाग ने जिले में कार्बन फाइनेंस योजना को गति देना शुरू कर दिया है। इसके तहत किसानों को उनके लगाए गए पेड़ों के बदले कार्बन क्रेडिट दिया जाएगा, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर में तय होती है। वन विभाग ने जनपद की पांचों रेंज में किसानों को इस योजना को लेकर जागरूक किया है। प्रत्येक रेंज के किसान अपने खेतों के स्वामित्व संबंधी कागजात के साथ वन विभाग के फील्ड स्टाफ या संबंधित वन कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। विभागीय स्तर पर पंजीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सामाजिक वानिकी प्रभाग के अनुसार जनपद में पॉपुलर, यूकेलिप्टस (सफेदा) और आम के बागों की भरमार है। ये...