बहराइच, अक्टूबर 1 -- बहराइच। पयागपुर के हटवा गोपालपुर में स्थित खेत की कुछ भूमि को लेकर पिपरिया निवासी जगत राम पुत्र देवतादीन का चुनमुन से विवाद चल रहा था। जगत राम ने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किए जाने पर एसडीएम ने पैमाइश के आदेश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने पैमाइश कर पिलर गाड़ दिए। उसे अगले दिन चुनमुन आदि ने उखाड़ कर फेंक दिए। जगत राम विरोध किया तो हमलावरों ने उसे मारने को दौड़ा लिया। जगत राम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चुनमुन सहित सात को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.