आजमगढ़, अगस्त 3 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अकबरपुर गांव में शनिवार को खेत की जुताई करते समय रोटावेटर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हेतुगंज निवासी 50 वर्षीय ओमप्रकाश गोंड करीब 20 साल से बिलिरयागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मकान बनवाकर रहते थे। शनिवार की दोपहर में अकबरपुर गांव में ट्रैक्टर चालक खेत की जुताई कर रहा था। ओमप्रकाश गोंड ट्रैक्टर पर बैठे थे। खेत की जुताई करते समय वह अनियंत्रित होकर गिर गए। रोटावेटर की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.