औरंगाबाद, फरवरी 12 -- गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के चापुक गांव के प्रभु मिस्त्री के 18 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी फसल देखने खेत की ओर गई थी। इसी क्रम में जंगली सूअरों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया और काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। स्थानीय पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार वह खेत की ओर फसल देखने गई थी। इसी क्रम में जंगली सुअरों के झुंड ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने का प्रयास करती रही और शोर मचाई। शोर सुनकर आसपास के लोग देखे और उन्होंने भी शोर मचाया। तब जाकर जंगली सूअर वहां से भागे। खून से लथपथ युवती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि कई दिनों से गांव में जंगली सूअर का आतंक जारी है। ये सुअर फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उन्होंने वन विभ...