बदायूं, दिसम्बर 24 -- सहसवान। खेत और आपसी रंजिश को लेकर दिव्यांग युवक के साथ मारपीट व घर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि पहले बाइक से टक्कर मारी गई, फिर घर में घुसकर हमला कर जान से मारने की धमकी दी गई। मामला सहसवान कोतवाली के रेलई माधोपुर गांव का है। यहां के रहने वाले दिव्यांग हसीमुद्दीन पुत्र फकीर मुहम्मद ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव में स्थित खलिहान को लेकर लंबे समय से पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 20 दिसंबर 2025 की सुबह जब वह अपने घर के बाहर ट्रॉली से बाजरे के पूले उतार रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारकर उसे घायल कर दिया गया। शिकायत करने पर गालियां दी गईं। विरोध करने पर उसके साथ लात-घूंसे और थप्पड़ों से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, घर में रखी चारपाई, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.