फतेहपुर, जनवरी 29 -- बिंदकी। खेतों में खड़ी फसलों को उजाड़ रहे पशुओं को पकड़कर सामुदायिक शौचालय में बंद कर दिया। अफसरों की सुस्त कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर कर हंगामा काटा और नारेबाजी की। पालिका प्रशासन को सूचना देने के बाद भी जिम्मेदार नहीं पहुंचे। मोहल्ला पुरानी बिंदकी, मीरखपुर, लंका रोड व केवटरा के तमाम किसानों की गेंहू, लाही और चना की फसल खेतों में खड़ी है। आवारा पशुओं की देखभाल के बाद भी आवारा पशु फसलों को तबाह कर रहे है। समस्या से परेशान किसान पशुओं को पकड़ने का मन बना लिया। बुधवार की रात को पशुओं को खेतों से निकालकर मां ज्वाला देवी मंदिर के पीछे बाउंड्री के अंदर स्थित सामुदायिक शौचालय में बंद कर दिया। गुरुवार की सुबह किसानों ने अफसरों के खिलाफ जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की। आरोप लगाया कि मवेशी लगातार फसलों का नुकसान कर रहे हैं लेक...