कोटद्वार, नवम्बर 20 -- नगर निगम क्षेत्र के सनेह क्षेत्र के किसानों ने खेतों में लगे विद्युत पोलों को हटाने की मांग की है। कहा कि खेतों में लगे विद्युत पोल से करंट का खतरा बना हुआ है। इस संबध में गुरूवार को क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण को भेजे ज्ञापन में स्थानीय निवासी श्रीकृष्ण सिंह नेगी व पार्षद अनिल रावत सहित माधों सिंह, किशन कुमार, राममनोहर आदि काश्तकारों ने कहा है कि जब 1980 के दशक में जब इस क्षेत्र में आबादी नाममात्र की थी व मकान भी काफी दूरी पर होते थे, उस दौरान विद्युत विभाग ने लोगों को विद्युत सुविधा देने के लिए खेतों में पोल गाड़े थे। कहा कि उस दौर में सड़क की सुविधा भी नहीं हुआ करती थी, लेकिन अब क्षेत्र की आबादी लगातार बढ़ रही है। वहीं लोग अपने मकान भी बना रहे है, जिसमें बीच खेतों में लगे विद्युत पोल बाधक बन रहे हैं। कहा कि अब...