बरेली, फरवरी 15 -- आंवला। क्षेत्र के गांव मधुपुरी और मुसरहा के ग्रामीणों में शुक्रवार रात गोवंश को एक-दूसरे के खेत में खदेड़ने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गांव मधुपुरी के रमेश ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोसी गांव मुसरहा के पुष्पेंद्र आदि रात में अपनी गायों को दूसरों के खेतों में फसल चरने के लिए छोड़ देते हैं। शुक्रवार को उन्होंने जब इसका इसका विरोध किया तो वे झगड़े पर उतारू हो गए। पुलिस ने बताया कि गोवंश को खदेड़ने को लेकर शुक्रवार रात मधुपुरी और मुसरहा गांव के दो पक्षों में विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.