मुरादाबाद, दिसम्बर 10 -- मुरादाबाद। गन्ना किसानों से अपील की गई है कि वह फसलों की उवर्रता फसलों के अवशेष से भी बढ़ा सकते हैं। उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह ने बताया कि गन्ने की सूखी पत्तियों व फसल अवशेषों को मल्चर से खेत में ही डी-कम्पोज (विघटित) किया जाना चाहिए। यह फसल एवं मिटटी के लिए सबसे ज्यादा हितकर है। इससे न सिर्फ मिटटी की उर्वरता/गुणवत्ता मे सुधार होता है बल्कि गन्ने की उपज में भी बढोत्तरी के साथ-साथ फसल अवशेष के रूप मे एकत्र कचरे के निस्तारण तथा पर्यावरणीय प्रदूषण को रोकने मे भी मदद मिलती है। उन्होने बताया कि इस संबंध में विभाग ने प्रदेश के गन्ना उत्पादक जिलों के समस्त किसानों को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...