सिमडेगा, अक्टूबर 8 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में हो रही लगातार बारिश से एक ओर जहां कई फसलें प्रभावित हुए हैं। वहीं धान की फसल के लिए बारिश वरदान बनकर गिरी है। लगातार हो रही बारिश के बीच धान के खेतों में किए गए किसानों की मेहनत अब रंग लाने लगी है। गातार वर्षा होने से खेतों में धान के पौधे तेजी से बढ़ रहे हैं। कहीं कहीं धान के पौधों में बालियां भी पकना शुरु को गया है। किसानों का कहना है कि इस समय धान की फसल को पानी के साथ साथ धूप की भी जरूरत है। यदि बदली के बीच हल्की धूप हो जाती है तो धान की बालियों के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठेंगे। इस बार समय के अनुरूप बारिश होने से धान की फसल की कटाई का काम जल्द शुरू होने की संभावना है। हालांकि कई किसानों ने दीपावली से पहले ही धान फसल काट कर अपने खलिहान में जमा कर लेने की बात कही है। वहीं कई खेतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.