कौशाम्बी, जनवरी 9 -- मंझनपुर, संवाददाता। खेतों में रसायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए जिले के अफसर संजीदा हो गए हैं। विकास खंड कौशाम्बी के म्योहर गांव स्थित आरआरसी में शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के गौशाला वाले समूहों की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हे गोशाला के गोबर से जैविक खाद बनाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि अन्न की उपज करने के लिए रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं वहीं अन्न की पौष्टिकता में कमी आ रही है। इसे लेकर शासन द्वारा गोबर की खाद तैयार कराने व खेतों में डालकर सब्जी, अनाज आदि का उत्पादन किये जाने पर जोर दिया जा रहा है। समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए सीडीओ ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.