गौरीगंज, दिसम्बर 20 -- अमेठी, संवाददाता । बीते गुरुवार की रात तहसील क्षेत्र के भगनपुर तथा करौदी गांव में नहर की पटरी कटने से किसानों के लगभग 100 बीघे खेत में पानी भर गया था। विभागीय अधिकारियों की कार्यवाही के बाद पानी का संचालन तो बंद हो गया है। लेकिन खेतों में पानी भरा हुआ है। जिसे किसान बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे खेतों की बुवाई दुबारा कर सकें। नहर पटरी कटने से भगनपुर ग्राम पंचायत में दो दर्जन से अधिक किसानों के खेतों में पानी भर गया था। वे सभी खेतों में गेहूं की बुवाई कर दिए थे। पानी भरने से पूरी फसल पानी में डूब गई थी। फसल बचाने की आशा में किसान शनिवार को भी खेतों से पानी निकालने की व्यवस्था करते रहे। ग्राम प्रधान सौरभ यादव ने बताया कि खेतों से पानी निकालने के लिए किसान पंपिंग सेट का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं करौंदी ग्राम...