लखीमपुरखीरी, सितम्बर 12 -- वन रेंज के रोशननगर गांव में बुधवार की शाम बाघ से दहशत फैल गई। गांव के दक्षिण तरफ खेत में बाघ ने एक छुट्टा जानवर को निवाला बना डाला। इस घटना ने ग्रामीणों और किसानों में एक बार फिर खौफ पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ की मौजूदगी से खेतों पर जाना बेहद खतरनाक हो गया है। किसान खेतों में फसल की रखवाली करने से कतराने लगे हैं। वहीं मवेशियों के लिए चारा बनाना भी अब बड़ी समस्या बनती जा रही है। गांव के किसान रामशरन ने बताया कि शाम होते ही खेतों में जाने से डर लगने लगा है। फसल पकने पर चौकीदारी जरूरी होती है, लेकिन बाघ के कारण खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण विनोद कुमार ने कहा कि उनके बच्चे और महिलाएं तो अब अकेले खेतों की ओर जाने से भी घबराने लगे हैं। पशुओं को चारा बनाना मुश्किल हो गया है। इसी तरह संजय ने रोष व्यक्त करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.