उरई, जनवरी 9 -- कोंच। कोंच तहसील के रवा में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई थी कि जब मटर के खेतों में अचानक तेंदुआ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों को मिली थी। खेतों में काम कर रहे किसानों ने तेंदुए को देख शोर मचाया, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया था, सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आ गया और वन प्राधिकारी डीएफओ प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया था। लेकिन दूसरे दिन भी तेंदुआ पकड़ से दूर रहा। सर्च ऑपरेशन के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से तेंदुआ खेतों के आसपास नजर आया। ड्रोन कैमरे ने तेंदुए के काफी नजदीक जाकर फुटेज भी कैद किया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में सर्च ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएफओ प्रदीप कुमार यादव ने आसपास के गांवों में डु...