गाजीपुर, दिसम्बर 8 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूरब तरफ स्थित सैकड़ों बीघा खेतों में काफी समय से पानी भरा हुआ है, जिससे गेहूं और अन्य फसलों की बुआई नहीं हो पा रही है। किसान नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर एसडीएम तक इसकी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, फिर भी समस्या जस की तस बनी हुई है। ऐसे में किसानों की नींद हराम हो गई है। किसानों का कहना है कि कुछ लोगों ने निजी स्वार्थ में पानी का बहाव रोक दिया है, जिससे सैकड़ों किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। किसान छांगुर प्रजापति, योगेन्द्र पाल, रामकुमार, राम सेवक, रामबचन, बृजेश यादव, शीतला प्रसाद, रमायन प्रजापति, मनोज सोनकर, दिनेश यादव, गौतम यादव, तूफानी, लालजी, प्रकाश गौड़, संतोष आदि ने शिकायत की है कि "पहले तो बरसाती पानी ने धान की फसल बर्बाद हुई, अब फिर खेतों में जलजमाव की वजह से...