हल्द्वानी, फरवरी 23 -- कालाढूंगी। एसडीएम बिपिन चंद्र पंत ने सोमवार को बैलपोखरा और मनकंठपुर समेत कई गांवों का दौरा कर डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री कार्यों की समीक्षा की। तहसील के जरूरी काम निपटाने के बाद एसडीएम खुद खेतों तक पहुंचे और राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए बताया कि अंश निर्धारण से भूमि विवादों में कमी आएगी और फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। उन्होंने किसानों से समय पर अभिलेखों का सत्यापन कराने की अपील भी की। इस दौरान तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.