सुल्तानपुर, नवम्बर 12 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में मौजूदा समय में खेतों में पराली जलाकर प्रदूषण फैलाया जा रहा है। खेतों में काफी संख्या में किसान पंजाब से आई मशीनों से धान कटवा रहे हैं। मशीन ऊपर ऊपर धान काट लेती है और नीचे पराली छोड़ देती है। उसके बाद किसान खेतों में ही पराली जला दे रहे हैं और प्रदूषण फैला रहे हैं। एक किसान ने बताया कि उसके घर पर कोई जानवर है नहीं, इसलिए पराली की कोई आवश्यकता भी नहीं है। इसलिए खेत में ही जलाने के अलावा और कोई उपाय दिखाई नहीं पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में खेतों में पराली जलाई जा रही है और प्रदूषण फैलाया जा रहा है, इसके बावजूद प्रशासन खामोश है। क्षेत्र वासियों का कहना है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए, नहीं तो दिल्ली की तरह यहां भी काफी मात्रा में प्रदूषण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.