रुडकी, फरवरी 7 -- तहसील प्रशासन ने सिल्वर क्राउन फूड फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे और जहरीले पानी से फसलों के नुकसान की शिकायत पर संज्ञान में लिया है। किसानों की शिकायत के बाद शनिवार को नायब तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण कर फैक्ट्री से खेतों में दूषित पानी की निकासी बंद करवा दी है। इस मामले में हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। नायब तहसीलदार अनिल कांबोज ने बताया कि किसानों की शिकायत को गंभीरता से लेकर मौके का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि फैक्ट्री का गंदा पानी खेतों की ओर जा रहा था। इससे खेतों में जलभराव हो रहा था। बताया कि तत्काल प्रभाव से इसे बंद करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.