मुंगेर, दिसम्बर 20 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड में धान की कटाई के बाद किसानों द्वारा खेतों में धान का पुआल (पराली) खुलेआम जलाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रखंड के पनसांय और बदरखा गांव के समीप खेतों में खुलेआम पराली जलायी जा रही है। इससे क्षेत्र में धुआं फैल रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस मामले में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से पराली जलाने पर रोक लगाने की मांग की है। कुछ किसानों का कहना है, कि पराली जलाने से उसकी राख खाद के रूप में काम करती है और अगली फसल में सुविधा होती है। हालांकि कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पुआल खेत में जलाने से मिट्टी में मौजूद लाभकारी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं। जिससे जमीन की उर्वरता घटती है साथ पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.