नई दिल्ली, मई 7 -- भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तानी आतंकी कैंपों पर हमले के बाद से तमाम ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं जिनमें दुश्मन देश को काफी नुकसान होता दिखाई दे रहा है। भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी एक्स पर ऐसे कई वीडियो शेयर किए हैं और पाकिस्तान पर तंज भी कसा है। एक वीडियो में खेत में गिरे पायलट को लोग उठाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ शलभ ने लिखा कि पाकिस्तान के खेतों में इनके पायलट छितराए पड़े हैं। कई ऐसे भी वीडियो लगाए हैं जिनमें पाकिस्तान में मारे गए आतंकियों के शव पर वहां की सेना फातिहा पड़ रही है। पाकिस्तानी सेना के अफसरों की गीदड़ भभकी और बिलखने के वीडियो भी शलभ मणि ने पोस्ट किए हैं। सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब देने के लिए मंगलवार की देर रात डेढ़ बजे के बाद पाकिस्तानी आतंकी कैंपों पर मिसाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.