मऊ, मार्च 19 -- मऊ। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए 56 क्रय केन्द्र खोल दिए गए हैं, लेकिन अभी खेतों में गेहूं की फसल खड़ी होने से क्रय केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा है। फसल को अभी पूरी तरह से पककर तैयार होने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में गेहूं खरीद शुरू हो सकती है। वहीं क्रय केन्द्रों पर गेहूं बेचने के लिए 7445 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है, जिसमें से 2846 किसानों का सत्यापन भी हो चुका है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंजीकरण के कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे किसानों से सम्पर्क कर उनका अधिक से अधिक संख्या मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.