हाथरस, फरवरी 21 -- सहपऊ। क्षेत्र में इन दिनों आलू की खुदाई का कार्य तेज़ी से शुरू हो गया है। सुबह से ही किसान अपने खेतों में मजदूरों के साथ आलू निकालते नजर आ रहे हैं। खेतों में चहल पहल तो दिखाई दे रही है, लेकिन किसानों के चेहरों पर संतोष की बजाय चिंता और मायूसी साफ झलक रही है। किसानों का कहना है कि इस बार आलू की पैदावार उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई। मौसम की मार समय पर सिंचाई की समस्या और बीमारियों के प्रकोप के चलते फसल कमजोर रही। ऊपर से मंडियों में आलू का भाव भी अच्छा नहीं मिल पा रहा है। लागत के मुकाबले बाजार में मिल रहा दाम काफी कम है। जिससे किसानों को नुकसान की आशंका सता रही है। कई किसानों ने बताया कि बीज, खाद और कीटनाशकों पर खर्च बढ़ गया, लेकिन जब फसल बेचने का समय आया तो दाम गिर गए। ऐसे में मेहनत का उचित फल नहीं मिल पा रहा है। किसान रमेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.