अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को हुए अग्निकांड में करीब 20 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। अग्निकांड में खेत में बनकर रखा भूसा भी राख में तब्दील हो गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में किसानों का भारी नुकसान हुआ है। बसखारी थाना क्षेत्र के भोजपुर में खेत में आग लगने से करीब 15 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। इंदईपुर संवाद के अनुसार भोजपुर में पिल्लू पुत्र शिवदास के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं से आस पास के खेतों में आग की लपटें फैलने लगी। लोगों के कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर नियंत्रण नहीं हो पाया था। लगभग डेढ़ घंटे तक अग्नि देव के तांडव के आगे किसी की एक न चली। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के साथ कड़ी मशक्कत के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.