बक्सर, जनवरी 19 -- राहत प्रखंड क्षेत्र के खेतों में डाले गए बीज के नमूने जांच के लिए भेजे गए पटना बीज बोने में क्या त्रुटी हुई, इसको लेकर विभाग में चल रहा चिंतन व मंथन डुमरांव, निज संवाददाता। रबी फसल की खेती में पहला नाम गेहूं का आता है। ऐसे में विभाग इस साल गेहूं के बीज का वितरण किसानों की मांग के अनुसार किया था। समय पर बीज मिल जाने से उसकी बुआई भी हो गई। कुछ किसानों द्वारा अनुमंडल कृषि पदाधिकारी वेद प्रकाश के पास बुआई के बाद बीज अंकुरण नहीं होने की शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने पर एसएओ ने खेतों में जाकर उसकी जांच किया। फिर बीज के नमूने को विभागीय लैब में जांच के लिए पटना भेजा गया। जांच रिपोर्ट जब आईतो उसमें 98 प्रतिशत मामले सही पाए गए। किसानों का कहना है कि ऐसा क्या कारण है कि बीज बोने के बाद अंकुरित नहीं हुआ। इस संबंध में जब उनसे पूछा ...