भागलपुर, दिसम्बर 5 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि लाहौरी नदी का जलस्तर कम न होने से प्रशस्तडीह, कोदवार, ताड़र और सालपुर पंचायतों के बहियार क्षेत्र में लगातार जलजमाव बना हुआ है। किसानों के अनुसार करीब 1000 एकड़ भूमि में अब भी बाढ़ जैसी स्थिति बनी है, जहां खेतों में 1 से 2 फीट तक पानी जमा है। स्थिति से परेशान किसानों ने आपसी सहयोग से लाहौरी नदी पर अस्थायी बांध तैयार किया है। बांध पर दर्जनों मोटर पंप लगाकर पानी को लाहौरी नदी से निकालकर कटारिया नदी में छोड़ा जा रहा है। प्रशस्तडीह पंचायत के मुखिया अतुल पांडे ने बताया कि बुधवार से लगभग एक दर्जन मोटर पंप लगातार चल रहे हैं। दो दिन तक मशीनें इसी तरह चलती रहीं तो जिन खेतों में छह इंच से कम पानी है, वहां से करीब 100 एकड़ भूमि का जलजमाव समाप्त हो जाएगा। किसान दिन-रात बांध पर डेरा जमाए हुए हैं। स्थानीय लोग...