मैनपुरी, जून 20 -- दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कुशल में दबंगों ने खेतों पर गए युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने गई उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगला कुशल निवासी प्रनीता पत्नी कमलेश राठौर ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसके पति कमलेश खेतों पर गए थे। जहां ग्रामवासी नरेंद्र पुत्र बत्ती सिंह यादव, सुदेश, सोमेश पुत्रगण नरेंद्र यादव तथा शिवप्रसाद पुत्र जगन्नाथ सिंह ने उसके पति को घेर लिया और गाली गलौज कर जमकर मारपीट की। शोर गुल होने पर उसकी पुत्री अन्नू उसे बचाने गई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। आरोपी उसे और उसके परिवार को गांव से निकालने की धमकी देते हैं। घटना की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.