फतेहपुर, अक्टूबर 22 -- फतेहपुर। रबी फसल की बुआई के लिए खरीफ धान फसल कटाई की शुरुआत हो चुकी है। फसलो के अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक दर्जन के करीब किसानों पर कार्रवाई हो चुकी है। रोकथाम कवायद अभी तक बेअसर नजर आई है, अफसरों ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया है। गौशाला में पराली पहुंचाने के लिए जिम्मेदारों को सख्त हिदायत दी है। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रविन्द्र सिंह ने कृषि, राजस्व, पंचायतीराज, पशुपालन समेत अन्य विभागों के साथ बैठक की। जहां पराली की घटनाओ पर लगाम लगाने के लिए ब्लॉक, पंचायत से तहसील से लेकर जिला स्तर तक गठित टीम को निगरानी रखने के निर्देश दिए। किसानों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता और मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव से भी अवगत कराया जाए। पराली को आग में स्वाहा करने के बजाय गौशालाओं के पशुओं को चारादान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.