औरैया, जनवरी 31 -- फफूंद, संवाददाता। खेत की रखवाली करने गए एक किसान को सांड़ ने पटक पटक कर मार डाला। सूचना मिलते ही परिजन किसान को लेकर सीएचसी दिबियापुर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। किसान की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव नगला पाठक निवासी 70 वर्षीय जय नारायण पाल पुत्र रामलाल की खेती गांव के बाहर स्थित है, जहां गेहूं की फसल खड़ी थी। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह रोज की तरह अपने छोटे भाई सोवरन सिंह पाल के साथ खाना खाने के बाद खेतों की रखवाली करने गए थे। कुछ देर बाद सोवरन सिंह अपनी फसल देखने के लिए आगे बढ़ गए। इसी दौरान एक आवारा सांड जय नारायण पाल के खेत में घुसकर फसल खाने लगा। जय नारायण पाल ने जब सांड को भगाने की कोशिश की तो वह उग्र हो गया और अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड न...