कौशाम्बी, दिसम्बर 10 -- खेत की ओर गई पश्चिमशरीरा क्षेत्र की युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बुधवार सुबह ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। पश्चिमशरीरा इलाके की 16 वर्षीय युवती ने अपनी तहरीर में बताया था कि सोमवार की सुबह तड़के ही वह खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि वहां पर पड़ोसी युवक निर्जन स्थान पर पहले से ही घात लगाकर बैठा था। उसने युवती को दबोच लिया और जानलेवा धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। शोर सुनकर पीड़िता का 19 वर्षीय भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई की थी। पीड़िता की तहरीर पर घटना के दिन ही पुलिस ने मुकदमा कायम किया था। बुधवार को आरोपी को उसके गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.