कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- खेत की ओर गई पश्चिमशरीरा क्षेत्र की एक युवती से सोमवार की सुबह तड़के ही पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपी ने पीड़िता के साथ भाई की भी जमकर पिटाई कर दी। दुष्कर्म के मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने फौरन आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पश्चिमशरीरा इलाके की 16 वर्षीय युवती ने बताया कि सोमवार की सुबह तड़के ही वह खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि वहां पर पड़ोसी युवक निर्जन स्थान पर पहले से ही घात लगाकर बैठा था। उसने युवती को दबोच लिया और जानलेवा धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। शोर सुन पीड़िता का 19 वर्षीय भाई मौके पर पहुंच गया। इस पर आरोपी ने पीड़िता और उसके भाई दोनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से पिटाई की। शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए वहां से फरार हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.