प्रयागराज, फरवरी 8 -- माघ मेला के सेक्टर तीन स्थित गंगा पंडाल में आयोजित पांच दिवसीय किसान मेला के चौथे दिन रविवार को कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया। मेले में उद्यान विभाग एवं विभिन्न किसान उत्पादन संगठनों की ओर से 40 से अधिक स्टॉल गए गए है। कृषि वैज्ञानिक मनीष सिंह ने मिलेट्स और कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार पर किसानों से चर्चा की। उन्होंने ने बताया कि अनाज के उत्पादन से न सिर्फ किसानों की आय में वृद्धि होती है, बल्कि खानपान एवं मिट्टी के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र कुमार ने पशु पोषण पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं का स्वास्थ्य उतना ही आवश्यक है, जितना की उसका उत्पाद खाने वाले मनुष्य का है। वहीं, खेतों का स्वास्थ्य रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग के कारण खराब हो रहा है। जिससे न केवल उत्पादन प्रभावित हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.