बाराबंकी, फरवरी 4 -- सतरिख। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति लोगों की जान पर बन आई है। क्षेत्र के जफरपुर, कटरा, सतरिख, तमरशेपुर सहित कई गांवों में हाईटेंशन विद्युत लाइन की सप्लाई खेतों व घरों की छतों पर लटकते तारों के सहारे की जा रही है। जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर तार इतने नीचे लटक रहे हैं कि खेतों में काम करने वाले किसान और रास्ते से गुजरने वाले राहगीर खतरे के बीच से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पूर्व में करंट की चपेट में आने से कई घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। बरसात और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। जिससे बड़े हादसे से इनकार नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.