मैनपुरी, मार्च 12 -- क्षेत्र के ज्योति रोड स्थित ग्राम नगला भंत गड़ेरी में बुधवार को कृषि विभाग व इकोआ संस्था द्वारा जैविक कृषि मेला का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अवधेश व पूर्व जिप सदस्य चंद्रशेखर यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कृषि मेला में प्राकृतिक अनाज व सब्जी की स्टॉल आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान किसानों को ड्रोन उड़ाकर खेतों में छिड़काव करने के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में ईकोआ संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप तेवतिया ने कहा कि खेतों में अंधाधुंध रसायनों का प्रयोग बहुत खतरनाक है। किसान समय रहते सचेत नहीं हुए तो हरित क्रांति से उपजी खुशहाली का रंग फीका पड़ सकता है। खेती में बढ़ते रसायनों के प्रयोग के कारण लोग खतरनाक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। सभी किसानों को जैविक खेती को अपनाना चाहिए। मास्टर ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.