सीवान, जुलाई 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खेती में नवाचारों का प्रयोग किसानों के लिए समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। इससे किसानों की न केवल आय में वृद्धि हो रही है, बल्कि कृषि क्षेत्र में भी सुधार हो रहा है। आधुनिक कृषि तकनीकों व वैज्ञानिक अनुसंधान के माध्यम से फसलों की उत्पादकता व गुणवत्ता में वृद्धि हुई है, जिसका किसानों को अधिक लाभ मिल रहा है। जिले के तीन नवाचारी किसान कृषि में नए-नए नवाचार व प्रयोग करके अपनी आय बढ़ा रहे हैं, साथ ही समृद्धि की ओर भी बढ़ रहे हैं। इसमें नई किस्मों का विकास, बेहतर उत्पादन, उच्च गुणवत्ता वाली फसलें व सिंचाई के उन्नत तरीके शामिल हैं। नवाचारी किसान भगवानपुर हाट के नवाचारी किसान शिव प्रसाद सहनी, सिसवन के मुबारकपुर के नवाचारी किसान धर्मपाल सिंह व सिसवन के मुबारकपुर के नवाचारी किसान मुन्ना य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.