बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- खेती के साथ पशुपालन को अपनाएं किसान, सालोंभर मिलेगा मुनाफा: निदेशक बीएयू निदेशक ने जीविका दीदियों को सिखाए समेकित कृषि के तरीके कहा, एक ही जमीन पर कई तरह की खेती से कम होगा जोखिम हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण, डेमो यूनिट को सराहा फोटो केवीके हरनौत: हरनौत कृषि विज्ञान केंद्र में डेमो यूनिट का निरीक्षण करते बीएयू के निदेशक डॉ. एसके पाठक व अन्य वैज्ञानिक। हरनौत, एक संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के निदेशक (प्रसार शिक्षा) डॉ. एसके पाठक ने मंगलवार को हरनौत के कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। उन्होंने केंद्र में चल रहे प्रोजेक्ट्स की हकीकत परखी और वैज्ञानिकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में शामिल जीविका दीदियों को समेकित कृषि प्रणाली के महत्व और उ...