समस्तीपुर, मार्च 6 -- पूसा, निज संवाददाता। दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल ले.तेजेन्द्र खन्ना व पद्मश्री डॉ.रवि प्रकाश सिंह ने पूसा स्थित बोरोलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (बीसा) पूसा का दौरा किया। इस दौरान, ले. तेजेन्द्र खन्ना ने बीसा में संचालित हैप्पी सीडर के प्रदर्शन को गंभीरता से अवलोकन किया। साथ ही संरक्षित कृषि एवं शून्य जुताई(जीरो टिलेज) पर बीसा के वैज्ञानिको के प्रयास की सहाहना की। उन्होंने मोटे अनाज और संकर मक्का बीज उत्पादन में सीमिट-बीसा की पहल की चर्चा करते हुए भविष्य के लिए बेहतर परिणाम देने वाला बताया। वहीं पद्मश्री डॉ.रवि प्रकाश सिंह ने गेहूं के परीक्षण और जलवायु अनुकूल गेहूं की विभिन्न किस्मों का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर मौजूद बीसा, के प्रमुख डॉ.राजकुमार जाट ने संरक्षित कृषि, डिजिटल कृषि और जलवायु अनुकूल कृषि के क्षेत्...