रामपुर, दिसम्बर 8 -- नुमाइश ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय विराट किसान मेला के आखिरी दिन सीडीओ गुलाब चंद्र ने कहा कि कृषि विभाग ऐसे विराट किसान मेलों का आयोजन कर बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। इससे किसान आधुनिक कृषि पद्धति अपनाकर फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपनी खेती की लागत, विधि इत्यादि का लेखा जोखा रखने, लागत कैसे कम हो इस पर चिंतन करने, उन्नत प्रजातियों के बीजों का चयन कर बुवाई करने, समय से खाद देने व सिंचाई करने, अनुभवी/इन्नोवेटिव कृषकों/कृषि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में खेती करने आदि का आह्वान किया। जिससे किसानों को फसल का अच्छा उत्पादन हो सके। सेवानिवृत्त सीडीओ रामरक्ष पाल सिंह यादव ने कहा कि किसान व वैज्ञानिक आपस में एक साथ मिलकर खेती करें तो फसल के उत्पादन में वृद्धि होगी । उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने कृषि ...