बस्ती, दिसम्बर 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया बस्ती में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले में आत्मा योजना के तहत भारतरत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 'किसान सम्मान दिवस' के रूप में मनाया गया। मेले का उद्घाटन गोसेवा आयोग की उपाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम कृत्तिका ज्योत्सना व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि महेश शुक्ला ने भारतरत्न स्व. चौधरी चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे किसानों के सच्चे मसीहा थे। कृषक हित में उनकी तरफ से उठाए गये कदम आज भी प्रासंगिक हैं। प्रदेश एवं केन्द्र सरकार कृषक हित में अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। किसान प्राकृतिक खेती के साथ पशुपालन का भी कार्य करें, जिससे खाद्यान्न में रसायनों की मात्रा में कमी होगी। जि...