किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र, किशनगंज में आयोजित छह दिवसीय खेता कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन डीएम विशाल राज व अपर समाहर्ता मो. उमैर ने फीता काट कर व दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से किया। डीएम श्री राज ने कहा कि खेता कढ़ाई जिले की एक विशिष्ट पारंपरिक लोककला है, जो न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करती है, बल्कि महिलाओं की रचनात्मक प्रतिभा और आत्मनिर्भरता का भी सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएं स्थानीय कलाओं के संरक्षण के साथ-साथ कलाकारों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। एमडीएम मो. उमैर ने कहा कि जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.