जौनपुर, अक्टूबर 12 -- खेतासराय/बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर शनिवार को खेतासराय और बरईपार में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तरफ से पथ संचलन का कार्यक्रम हुआ। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवियों ने समाज में एकता और देश प्रेम का संदेश दिया। खेतासराय में पथ संचलन से पहले बौद्धिक कार्यक्रम किया गया। यहां से पथ संचलन करके मुख्य मार्ग, खुटहन मार्ग, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार होते कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के गीत एवं प्रार्थना से हुआ। काशी प्रांत के सामाजिक समरसता संयोजक शिव प्रकाश ने संघ की स्थापना, उद्देश्य, राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका तथा शताब्दी वर्ष के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल संगठन नहीं, बल्कि एक जीवन प...