गुमला, अप्रैल 23 -- डुमरी। प्रखंड के खेतली ब्रह्म देवता के पास भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना का आयोजन 24 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। यह यात्रा चिड़रा नदी से सुबह आठ बजे निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और किशोरियां भाग लेंगी। यात्रा के बाद पूजा अर्चना के साथ 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन शुरू होगा। 25 अप्रैल शुक्रवार को भंडारे के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा। समिति अध्यक्ष रामनिवास मार ने सभी ग्रामीणों से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...