बोकारो, जुलाई 12 -- खेतको, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के खेतको तथा बेरमो के जारंगडीह को जोड़ने वाली दामोदर पुल पर से आवागमन के दौरान सुरक्षा को लेकर भारी वाहनों का परिचालन बंद किया जा सकता है। डीसी अजय नाथ झा से प्राप्त आदेश के अनुपालन में जांच टीम ने शुक्रवार को पुल की भौतिक जांच की। बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में गठित जांच टीम में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार, सीओ संजीत कुमार सिंह व ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल बोकारो के कार्यपालक अभियंता राजू मरांडी के अलावा अतिरिक्त जिला आपदा प्रबंधन बोकारो के कई वरीय पदाधिकारी शामिल थे। जांच टीम ने पाया कि भारी बारिश के कारण पुल अत्यन्त जर्जर हो गयी है, जो आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं है। बताया गया कि पुल के निर्माणाधीन अवधि में सुरक्षा की दृष्टि से भारी वाहनों तथा अन्य वाहनों की आवाजाही को अवरूद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.