मेरठ, जनवरी 5 -- मवाना। पुलिस ने ग्राम खेडी मनिहार में 25 दिसंबर की रात हुई चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए सोना-चांदी के आभूषण और 16,500 रुपये नकद तथा आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने रविवार को दीपक उर्फ घिस्सा, बादल‌ व विकास पुत्रगण निवासी ग्राम खेडी मनिहार को दीपक के मकान से दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों की निशानदेही पर मुकदमा संख्या 514/25 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित चोरी का माल बरामद हुआ, जिसमें कंगन, चैन, अंगूठी, बालियां, नोज पिन, पायजेब, नकदी व दो आधार कार्ड शामिल हैं। वादी योगेन्द्र सिंह की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में तीनों के नाम सामने आए थे। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच जारी है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन सहित थाना मवाना...