रुडकी, फरवरी 4 -- नारसन क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजट में मंगलवार की देर शाम दो पक्षों में मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई थी। घटना में दोनों ओर से फायरिंग करने का आरोप है। इस दौरान एक पक्ष की महिला के कंधे में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। मंगलवार शाम गाड़ी को तेजी से चलाने और रास्ता रोकने को लेकर खेड़ाजट गांव में दो पक्षों में फायरिंग हो गई थी। घटना को लेकर एक पक्ष के शिव चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो कार से गुरुकुल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि घर के पास आर्यन और उसके दोस्त राजा ने उनकी गाड़ी रोकी और गाली-गलौज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.