रुडकी, फरवरी 4 -- पुलिस ने ग्राम खेड़ाजट गोलीकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो आरोपियों को अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। मंगलवार शाम ग्राम खेड़ाजट में फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया था। आरोपी आर्यन और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते शिव चौधरी और उनकी माता पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस टीम ने मुखबिरों का जाल बिछाया और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। सटीक सूचना पर मोहम्मदपुर पटरी के पास से घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.