गुड़गांव, नवम्बर 4 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़की दौला टोल के स्थानांतरण के लिए अभी जमीन तय नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि पचगांव में प्रस्तावित फ्लाईओवर से 100 मीटर पहले नए टोल प्लाजा के निर्माण पर विचार किया जा रहा है, लेकिन मौके पर पैदल यात्री अंडरपास बना है। इसके निर्माण के लिए अंडरपास को तोड़ना पड़ेगा, जिसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मुख्यालय से मंजूरी लेनी होगी। एनएचएआई ने गांव सहरावन में इस टोल प्लाजा के स्थानांतरण की योजना सबसे पहले बनाई थी। ग्रामीणों के विरोध के बाद इस योजना में बदलाव किया गया। इसके बाद कुकरौला गांव की जमीन पर इसके स्थानांतरण की योजना बनी। एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) ने सुरक्षा कारणों के चलते इसके निर्माण पर ऐतराज जताया है। एनएसजी की आपत्ति के ब...