बागपत, अक्टूबर 1 -- क्षेत्र के किसानों को अब अपना धान बेचने हरियाणा नही जाना पडेगा। बुधवार से कस्बे की कृषि उत्पादन मंडी समिति में हरियाणा के रेट पर ही तौल शुरू हो गई। इससे किसानों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के किसान अभी तक अपना धान हरियाणा की गन्नौर मंडी या नरेला मंडी लेकर जाते थे। इसमें समय भी लगता था और ढुलाई भी करनी पडती थी। अब खेकड़ा की कृषि उत्पादन मंडी में ही हरियाणा के रेट पर धान की खरीद शुरू हो गई है। बुधवार को फखरपुर के किसान बीरसैन ने करीब 25 क्विंटल धान की तौल कराई। मंडी सचिव विकास शर्मा ने बताया कि गन्नौर मंडी के क्रेता धीर सिंह ने अधिकृत लाइसेंस के आधार पर बुधवार से तौल शुरू कराई है। किसानों को अब खेकड़ा में ही गन्नौर मंडी का रेट मिलेगा। बताया कि धान की किस्म के आधार पर 2400 रूपये से शुरू होकर बेहतर धान का रेट दिया जाएगा। त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.